UA-145931898-1

Goldfish ka scientific Name kya hai (गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है)?

Comments · 256 Views

यहाँ आपको गोल्डफिश के बारे में कई चीज़ें जानने को मिलेगी जैसे की Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai, इनके प्रकार, ये क्या खाती हैं, कह

Goldfish ka scientific name Carassius Aauratus है। हिन्दी में गोल्डफिश का वैज्ञानिक नाम कैरासियस ऑराटस है। गोल्डफिश कार्प (Carp) परिवार की मछली है और यह मुख्यतः पूर्वी एशिया (East Asia) में पायी जाती है। इसके शरीर का रंग सुनहरे संतरी रंग के जैसा होता है जो देखने में अत्यधिक आकर्षक लगता है, जिसकी वजह से इसका नाम गोल्डफिश पड़ा। 

 

Goldfish ka scientific Name kya hai (गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है)?

गोल्डफिश एक अंग्रेजी नाम है जो पूरे विश्व में बोला जाता है। अगर आप जानना चाहते है कि हिन्दी में goldfish ka naam kya hai तो हम आपको बताते चले, गोल्डफिश को हिन्दी में सुनहरी मछली या स्वर्ण मछली कहा जाता है। इसके अलावा इसे गोल्डन क्रूशियन कार्प के नाम से भी जाना जाता है। सुनहरे नारंगी रंग के अलावा सुनहरी मछली कई अन्य रंगों में भी पायी जाती है जैसे लाल, सफेद, ब्राउन, ब्लैक, येलो आदि।

Types of Goldfish | गोल्डफिश की किस्में

अब आप गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है यह तो जान चुके हैं पर क्या आपको पता है कि दुनिया भर में गोल्डफिश की लगभग 15 किस्में पायी जाती है और सभी प्रकार की goldfish ka scientific naam एक ही होता है। गोल्डफिश की कितनी किस्में है इसके बारे में लोगों के अलग- अलग मत है।

  1. Common Goldfish
  2. Shubunkins Goldfish
  3. Comet Goldfish
  4. Ranchu Goldfish
  5. Ryukin Goldfish
  6. Telescope Goldfish
  7. Calico Goldfish
  8. Bubble Eye Goldfish
  9. Fantail Goldfish
  10. Lionhead Goldfish
  11. Butterfly Telescope Goldfish
  12. Veiltail Goldfish
  13. Egg-gish Goldfish
  14. Oranda Goldfish
  15. Pompom Goldfish

गोल्डफिश से सम्बन्धित कुछ रोचक तथ्य

  • सुनहरी मछली की आँखों के पलके नही होती अतः ये आँखे खोलकर ही सोती हैं।
  • गोल्डफिश के दाँत मुहँ में नही बल्कि गले के पिछले हिस्से में होते हैं।
  • गोल्डफिश प्रकाश की छोटी किरणों जैसे UV Rays को भी देख सकती हैं।
  • व्यापार की दृष्टि से देखा जाए तो पूरे विश्व में हर साल लगभग 480 मिलियन गोल्डफिश खरीदी और बेंची जाती है, जो कि काफी बड़ा अमाउंट है।
  • गोल्डफिश काफी बुद्धिमान होती है, ये कई लोगों के चेहरे, आवाज, आकार मे फर्क पहचान लेती हैं।
  • दुनिया में गोल्डफिश की सैकड़ों किस्मे हैं, इन्हे इनके रंग, आकार, पूँछ, शारीरिक बनावट आदि से अलग- अलग पहचाना जाता है।
Comments