UA-145931898-1

Top 10 Moral Stories in Hindi For Kids

Comments · 233 Views

इन top 10 moral stories in hindi for Kids को पढ़ना और समझना काफी आसान होता है। आपको moral stories in hindi पढ़ने के बाद बहुत सारी ऐसी बाते पता चलेंगी

दोस्तों कहानियां सुनना हर किसी को अच्छा लगता हैं।  हम सभी बचपन से कहानियां सुनते हुए बड़े हुए हैं।  उन कहानियों से आपने बहुत कुछ सीखा होगा, सही क्या हैं, गलत क्या हैं, क्यों हमेशा मेहनत का रास्ता अपनाना चाहिए, क्यों हमेशा सच बोलना चाहिए, और भी बहुत कुछ। आज इस पोस्ट में आप जानेंगे Top 10 Moral Stories in Hindi.

तो आइये शुरू करते हैं -

  1. प्यासा कौआ - इस कहानी में आप ये सीखते है की कैसे एक प्यासा कौआ कड़कड़ाती गर्मी में निरंतर प्रयास और मेहनत करके एक घड़े में से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता हैं।

  2. सोने का अण्डा - ये कहानी रामपुर के एक किसान और मुर्गी की हैं।  इस कहानी में ये बताया गया है की कैसे एक मुर्गी एक किसान की धनवान बनाने में मदद करती हैं और कैसे उस किसान का लालच उससे सब कुछ छीन लेता हैं |

  3. अंगूर खट्टे हैं - ये मोरल स्टोरी एक लोमड़ी की है।  उसे एक दिन एक जंगल में एक पेड़ पर अंगूर दिखाई देते है। बहुत कोशिश करने के बाद भी जब अंगूर उसके हाथ नहीं लगते तो अपनी हर को छुपाने के लिए वो अंगूर को खट्टा मानकर चली जाती हैं। 

  4. दो बिल्लियाँ और बंदर - इस कहानी में ये बताया गया है कैसे दो बिल्लियां एक रोटी के लिए झगड़ पड़ती हैं और एक बन्दर उनके इसी झगडे का फायदा उठाकर उनकी रोटी को खा जाता हैं।  इस कहानी से ये  सीखने को मिलता हैं की हमेशा मिलजुल  कर रहे, नहीं तो कोई तीसरा व्यक्ति आपके झगडे का फायदा उठा लेता हैं। 

  5. कछुआ और खरगोश - ये कहानी एक कछुए और खरगोश की हैं।  दोनों में एक रेस होती हैं और धीरे धीरे चलने वाला कछुआ अपनी मेहनत और लगन से सरपट दौड़ने वाले खरगोश को हरा देता हैं। इससे ये सीखने को मिलता हैं की हमेशा मेहनत करे और कभी भी किसी को कम नहीं समझे। 

  6. एकता में बल - ये कहानी एक बूढ़े किसान और उसके चार बेटों की हैं जिनकी आपस में बिलकुल नहीं बनती थी। इसमें किसान अपने बेटों को ये सिखाता है की एकता में ताकत हैं और जब तक वे चारों एक साथ रहेंगे उन्हें कोई नहीं हरा सकता। 

  7. चिड़ियाँ की कहानी - इस कहानी में एक जंगल में आग लग जाती हैं।  सभी जानवर जंगल छोड़ के भागने लगते हैं।  लेकिन एक छोटी सी चिड़िया अपनी चोंच में पानी भरके आग को बुझाने का प्रयास करती हैं।  इस कहानी का तात्पर्य ये है की आपकी छोटे है या बड़े, आपका काम ही मायने रखता हैं। 

  8. एकता में शक्ति - ये कहानी एक शिकारी और कबूतरों की हैं।  इसमें ये बताया गया है की कैसे कबूतरों का एक झुण्ड लालच में आकर एक शिकारी के चंगुल में फंस जाता हैं  और कैसे सब एक साथ मिलकर एकता के साथ काम करके उसके जाल से बच निकलते हैं।

  9. चिड़ियाँ का घोंसला - ये कहानी एक छोटी सी चिड़िया की हैं जो अपना एक नया घोंसला बनाती है।  लेकिन जब किसी कारणवश उसका वो घोंसला टूट जाता हैं तो वो हार मानने की बजाये फिर से एक नया घोंसला बनाने में जुट जाती हैं।

  10. मोटा मुर्गा - इस कहानी में एक किसान के पास दो बैल और एक मुर्गा होता हैं।  बैलों को लगता था की किसान मुर्गे का ज्यादा ध्यान रखता हैं और ज्यादा खाने को देता हैं। और उनको कम खाने को देता हैं। इस कहानी के अंत से हमें ये सीखने को मिलता है की आपके पास जो हैं, जितना हैं, उसमे संतुष्ट रहना सीखना चाहिए। 

दोस्तों हमें उम्मीद है  आपको ये Moral Stories in Hindi पसंद आएगी और आप इनसे जरूर कुछ ना कुछ सीखेंगे।  

Comments