UA-145931898-1

Woman Dies Due To Snake Bite In Chandigarh

Comments · 197 Views

चंडीगढ़ में सांप का कहर: ऐसा डसा कि पल में नीली पड़ गई महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर भी रह गए सन्न!

Woman Dies Due To Snake Bite In Chandigarh : चंडीगढ़ में सांप का कहर देखने को मिला है| यहां सांप के काटने के बाद कुछ ही देर में एक महिला की मौत हो गई| यह पूरी घटना सेक्टर-42 सी में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एक मकान की बताई जाती है| बताया जाता है कि, बीते बुधवार की रात को महिला सांप का शिकार हुई| जिसके बाद उसे जीएमएसएच- 16 लाया गया| जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया| मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान करीब 45 वर्षीय रिंकू के तौर पर हुई है और वह अपने पीछे दो बच्चे (एक बेटा और बेटी) छोड़ गई है|
 
 
बताते हैं कि, उक्त महिला को सांप ने उस वक्त डसा जब वह अपने मकान के बैकसाइड में कुछ काम से गई हुई थी| महिला मकान के बैकसाइड में मौजूद ही थी कि इतने में अचानक से वह चिल्लाती हुई अंदर को दौड़ी| महिला ने बताया कि उसके पैर में किसी ने बड़ी तेजी से काट लिया है| इसके बाद जब महिला का पैर देखा गया तो पैर के अंगूठे और बगल की उंगली पर काटे जाने का निशान था| लेकिन महिला और उसके घरवालों ने यह नहीं समझा कि यह काटा हुआ निशान सांप का है| उन्होंने सोचा कि चूहा या फिर कोई और बरसाती कीड़ा काट गया है| महिला के पैर पर काटे हुए निशान को साबुन से धो दिया गया और महिला को दर्द की दवाई भी दे दी गई|
 
 
Comments